Pakistan Earthquake: आधी रात पाकिस्तान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता दर्ज
पाकिस्तान में बुधवार की आधी रात को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे गहरी नींद में सो रहे लोगों की नींद खुल गई और घरों से बाहर आ गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह 257 बजे पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

एएनआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बुधवार की आधी रात को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे गहरी नींद में सो रहे लोगों की नींद खुल गई और घरों से बाहर आ गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह 2:57 बजे पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। वहीं, भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
An earthquake of magnitude 5.5 on the Richter Scale hit Pakistan at 2:57 am today: National Center for Seismology pic.twitter.com/uCgIImxcxf
— ANI (@ANI) March 19, 2024
हालांकि भूकंप के झटकों का भारत में कितना असर हुआ है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।