विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, बम से उड़ाया ट्रक; 11 की मौत और 6 गंभीर घायल

Published: Fri, 14 Feb 2025 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2025 03:18 PM (IST)

19 फरवरी से पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी है। भारत ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम को नहीं भेजा है। अब ...और पढ़ें

पाकिस्तान के हरनाई जिले में बड़ा बम धमाका। ( फोटो- dawn/geoTV)
पाकिस्तान के हरनाई जिले में बड़ा बम धमाका। ( फोटो- dawn/geoTV)

HighLights

  1. बलूचिस्तान के हरनाई जिले में हुआ बम धमाका।
  2. जान गंवाने वाले अधिकांश श्रमिक पूरन गांव के।
  3. शाहराग अस्पताल में घायलों का इलाज है जारी।

रॉयटर्स, क्वेटा। पाकिस्तान में शुक्रवार को एक बड़ा बम धमाका हुआ है। इसमें 11 लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक धमाका दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में हुआ है। एक वाहन में कोयला खनिकों को ले जाया जा रहा था। तभी घात लगाकर वाहन पर धमाका किया गया है।

बता दें कि ट्रक से श्रमिकों को बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई इलाके में मौजूद एक खदान में लाया गया था। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत दशकों से आतंकवाद से जूझ रहा है।

रिमोट से किया धमाका

अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि रिमोट कंट्रोल डिवाइस के माध्यम से कोयला खनिकों के ट्रक को निशाना बनाया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर हजरत वली आगा ने कहा कि बम विस्फोट के समय ट्रक में 17 खनिक सवार थे। स्थानीय अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि घायलों में से दो की हालत नाजुक है।

बलूचिस्तान में बढ़े आतंकी हमले

बलूचिस्तान में पिछले कुछ सालों में आतंकी हमलों में काफी इजाफा हुआ है। यह इलाका खनिज संपन्न है। मगर चीन और पाकिस्तान के बढ़ते प्रभाव का बलूच लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे संसाधनों पर चीन और पाकिस्तान का कब्जा गैर-कानूनी है। यही वजह है कि बलूचिस्तान में चीन के प्रोजेक्ट और नागरिकों को निशाना बनाया जाता है।

पुलिस ने धमाके की जांच की शुरू

पुलिस ने कहा कि कई घायलों की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर अधिकारी पहुंच चुके हैं। विस्फोट स्थल को कब्जे में लेने के बाद साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। धमाके में मारे गए और घायल श्रमिक शांगला के पूरन गांव के रहने वाले हैं।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि शाहराग में हुए विस्फोट की जांच का आदेश दिया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक सड़क किनारे विस्फोटक रखे गए थे। रिंद ने श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि विस्फोट में घायल लोगों का शाहराग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: सीएम

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की निंदा की। उन्होंने श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया। सीएम ने घायल श्रमिकों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बुगती ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी किसी भी तरह की माफी के हकदार नहीं हैं। बलूचिस्तान की शांति को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: PM मोदी और ट्रंप ने अमेरिका से दी पाकिस्तानी को वार्निंग, कहा- आतंक के सुरक्षित ठिकानों को तबाह करने की जरूरत

 

यह भी पढ़ें: 'डबल इंजन सरकार ने निर्दोष लोगों की जान ली', मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर केंद्र पर भड़की कांग्रेस