Move to Jagran APP

पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी का अजीबोगरीब फरमान, लड़का-लड़की के साथ घूमने पर लगाई रोक

पाकिस्तान की बाचा खान यूनिवर्सिटी में एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया गया है जिसके तहत लड़का और लड़की साथ नहीं घूम सकते हैं। जानें क्यों लिया गया ये फैसला

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:54 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 10:54 AM (IST)
पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी का अजीबोगरीब फरमान, लड़का-लड़की के साथ घूमने पर लगाई रोक
पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी का अजीबोगरीब फरमान, लड़का-लड़की के साथ घूमने पर लगाई रोक

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी में अजीबोगरीब फरमान जारी किया गया है। यहां की पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के चारसद्दा में स्थित बाचा खान विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से कहा गया है कि वह एक साथ घूमन पर पाबंदी लगा दी है। 

loksabha election banner

ये सर्कुलर 23 सितंबर 2019 को बाचा खान यूनिवर्सिटी के सहायक चीफ प्रॉक्टर फरमुल्लाह की ओर से जारी किया गया था। ये नोटिस जारी करते हुए लड़का-लड़की के साथ घूमने पर पाबंदी लगाते हुए कपलिंग शब्द का इस्तेमाल किया गया है। 

 

सर्कुलर में लिखी गई ये बात 

जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि ये एक्टिविटी गैर-इस्लामिक है और छात्रों को ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से रोकती हैं। वहीं इसमें ये भी लिखा गया है कि यदि लड़का और लड़की साथ घूमने नजर आए तो इसकी शिकायत उनके माता पिता से कर दी जाएगी। जिसके लिए उन्हें भारी जुर्माना चुकाना होगा। 

  

इसमें कहा गया है कि सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इसे अनुचित, गैर इस्लामिक, गैर सांस्कृतिक संबंधों को बर्दाश नहीं किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के सभी छात्र-छात्राएं इस बात को समझ लें की कपलिंग यानी लड़का और लड़की का साथ घूमना की इजाजत नहीं है। यदि इसके बाद भी छात्र-छात्राओं को एक साथ घूमते पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।     

ऐसा करने वाले छात्रों के माता पिता को बुलाया जाएगा और फिर जुर्माना लगाया जाएगा। इसलिए कोई भी लड़का और लड़की साथ घूमने नजर ना आएं। सोशल मीडिया पर ये सर्कुलर वायरल होते ही जहां कुछ लोग इसके पक्ष में नजर आएं वहीं कुछ ने पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी का मजाक बनाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सवाल उठाते हुए पूछा की किस कानून के तहत बाचा खान यूनिरवर्सिटी ऐसा कर रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.