विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमारी मदद करो....', भारत से पंगा लेने के बाद भीख मांगने लगा पाकिस्तान, अब विश्व बैंक से की ज्यादा लोन देने की अपील

Published: Fri, 09 May 2025 09:59 AM (IST)

पाकिस्तान की हालत इतनी खराब है कि वो अब विश्व बैंक सहित अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों से लोन की अपील कर रहा ...और पढ़ें

भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान कर रहा विश्व बैंक से अपील
भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान कर रहा विश्व बैंक से अपील

HighLights

  1. विश्व बैंक सहित अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों से लोन की अपील कर रहा पाकिस्तान
  2. पाकिस्तान सरकार की तरफ से एक्स पर किया गया पोस्ट

रॉयटर्स, इस्लामाबाद। पाकिस्तान पर भारत के हमले के बाद से पाकिस्तान घबराया गया है। पाकिस्तान की हालत इतनी खराब है कि वो अब विश्व बैंक सहित अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों से लोन की अपील कर रहा है। पाकिस्तान सरकार के आर्थिक सलाहकार विभाग की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट किया गया है।

इस पोस्ट में पाकिस्तान की तरफ से भारत के हमले के बाद विश्व बैंक सहित अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों से अधिक लोन की मांग की गई है ।

पाकिस्तान के शेयर बाजार में गिरावट

पाकिस्तान का कहना है बढ़ते युद्ध और शेयर बाजार में गिरावट के बीच हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करते हैं कि वो हमारी मदद करे। साथ ही पोस्ट में आगे राष्ट्र से दृढ़ रहने का आग्रह किया गया।

पाकिस्तान को लेकर आज IMF की बैठक

पाकिस्तान को आर्थिक संकट से निकालने के लिए आज अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठक है।

भारत भी आईएमएफ के प्रबंधन का हिस्सा होने की वजह से इस बैठक में हिस्सा लेगा और पाकिस्तान की आतंकवादी चेहरे को यहां भी बेनकाब करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा।

भारत जताएगा विरोध

वैसे भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान को पैकेज मिलने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के पूरे आसार हैं क्योंकि आईएमएफ में दो सबसे बड़े हिस्सेदार देश अमेरिका और चीन की तरफ से किसी विरोध की संभावना नहीं है। भारत बैठक में सदस्य देशों को बताएगा, पाकिस्तान को वित्तीय पैकेज देने का मतलब वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देना है।

बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से ये लोन की अपील तब की गई है, जब पाकिस्तान और भारत में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। भारत ने 7 मई को पहलगाम हमले का जवाब दिया था, इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: दो तरफा हमले से पाकिस्तान पस्त, बलूचिस्तान में सैन्य बलों को बनाया गया निशाना; कई जगह हुए भयानक विस्फोट