विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाक सेना और ट्रंप के बेटों से जुड़ी कंपनी में डील, मिला अमेरिकी ड्रोन का पहला ऑर्डर

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:45 PM (IST)

अमेरिकी ड्रोन निर्माता पावरयूएस ने पाकिस्तान सेना के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसके तहत उन्हें शुरुआती ऑर्डर भी मिला है।

पाकिस्तान सेना को मिला अमेरिकी ड्रोन का पहला ऑर्डर

पाकिस्तान सेना को मिला अमेरिकी ड्रोन का पहला ऑर्डर

HighLights

  1. पावरयूएस ने पाकिस्तान सेना के साथ ड्रोन समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  2. डील ट्रंप के बेटों से जुड़ी कंपनी ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स से संबंधित।

  3. पाकिस्तान की वायु रक्षा क्षमताएं बढ़ेंगी, भारत के लिए चिंता का विषय।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अमेरिकी ड्रोन निर्माता कंपनी पावरयूएस ने पाकिस्तान सेना के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है।

कंपनी के सह-संस्थापक और अध्यक्ष ब्रेट वेलिचोविच ने पुष्टि की कि पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के साथ हुए इस समझौते के तहत कंपनी को पावर सिस्टम का शुरुआती ऑर्डर भी मिल गया है।

पावरयूएस मुख्य रूप से सैन्य और औद्योगिक इस्तेमाल के लिए अत्याधुनिक हवाई और समुद्री ड्रोन का निर्माण करती है।

ट्रंप के बेटों से जुड़ी कंपनी

यह डील रणनीतिक दृष्टिकोण से भी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि पावरयूएस का जल्द ही ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स के साथ विलय होने वाला है। यह वही कंपनी है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बेटों—डोनल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप से जुड़ी हुई है।

पाकिस्तान बढ़ा रहा एयर डिफेंस

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के साथ हालिया तनाव और संघर्ष के बाद पाकिस्तान अपनी एयर डिफेंस और निगरानी क्षमताओं को तेजी से मजबूत कर रहा है। अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को ड्रोन सिस्टम देने की दिशा में नीतिगत बदलाव के संकेत हैं, जिससे पाकिस्तान में अमेरिकी सैन्य तकनीक की मौजूदगी बढ़ेगी।

अब तक पाकिस्तान अपनी रक्षा जरूरतों और सैन्य उपकरणों के लिए करीब 80 प्रतिशत चीन पर निर्भर था। इस समझौते के बाद पाकिस्तान में चीन के प्रभाव पर असर पड़ सकता है, लेकिन साथ ही भारत के लिए सुरक्षा चुनौतियां और अधिक बढ़ने की संभावना है।