विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान: सुरक्षा अभियान में TTP के 7 आतंकवादी मारे गए, ठिकाने भी तबाह

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:15 PM (IST)

पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सात आतंकवादियों को मार गिराया।

पाकिस्तान में TTP के 7 आतंकी ढेर (फाइल फोटो)

पाकिस्तान में TTP के 7 आतंकी ढेर (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सेना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सात आतंकवादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत की गई है।

पाकिस्तानी के सरकारी ब्रॉडकास्टर रेडियो पाकिस्तान की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तरी वजीरिस्तान जिले में फित्ना अल-खवारिज (TTP) के आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद की गई। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों के कई ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया और मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

यह अभियान पाकिस्तान सरकार द्वारा शुरू किए गए अज्म-ए-इस्तेहकाम विजन का हिस्सा था। बता दें कि, इससे एक दिन पहले भी उत्तर वजीरिस्तान में इसी तरह के एक ऑपरेशन में TTP से जुड़े नौ अन्य आतंकी मारे गए थे।

प्रांत में बढ़ता तनाव

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पिछले कुछ सालों से लगातार आतंकवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की घुसपैठ और सैन्य कार्रवाइयों के कारण अशांत बना हुआ है। नवंबर 2022 में पाकिस्तानी सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौता समाप्त होने के बाद से TTP ने अफगान सीमा से सटे इस पूरे क्षेत्र में हमले काफी तेज कर दिए हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)