विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मिले आसिम मुनीर, रक्षा सहयोग हुई चर्चा

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:18 PM (IST)

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इस्लामाबाद में रक्षा सहयोग और संस्थागत संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

पाक सेना प्रमुख और मालदीव के राष्ट्रपति की मुलाकात

पाक सेना प्रमुख और मालदीव के राष्ट्रपति की मुलाकात

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने रक्षा सहयोग और संस्थागत संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों के बीच यह मुलाकात बुधवार को इस्लामाबाद में हुई।

मालदीव के राष्ट्रपति इस समय पाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। मुइज्जू की यह यात्रा 11 वर्षों में किसी मालदीव राष्ट्रपति की पाकिस्तान की पहली यात्रा है।

बैठक में आपसी हित के मुद्दों, मौजूदा क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा हुई।दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग, संस्थागत संबंधों और पेशेवर आदान-प्रदान को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।

मुनीर ने पाकिस्तान और मालदीव के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और रचनात्मक बातचीत के जरिए क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पाकिस्तान का माले से संपर्क ऐसे समय में हुआ है, जब भारत हिंद महासागर के अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने और इस क्षेत्र में अपने रणनीतिक हितों की रक्षा करने के प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान और मालदीव ने बुधवार को रक्षा, समुद्री सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 20 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)