विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अचानक ईरान पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर, तेहरान को लगातार दे रहे धमकी ट्रंप

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:02 AM (IST)

पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर मंगलवार को ईरान पहुंचे। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ...और पढ़ें

अचानक ईरान पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर

अचानक ईरान पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर

HighLights

  1. गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी इस दौरे पर मुनीर के साथ ईरान पहुंचे हैं

  2. इस दौरे पर पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर मंगलवार को ईरान पहुंचे। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह दौरा क्षेत्रीय तनाव को कम करने के इस्लामाबाद के प्रयासों का हिस्सा है।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी इस दौरे पर मुनीर के साथ ईरान पहुंचे हैं। मुनीर के दौरे से पहले ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को मजबूत करना है।

मुनीर और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत मुख्य रूप से द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय घटनाक्रमों, राजनयिक प्रक्रियाओं, क्षेत्रीय तनाव को कम करने और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्रित होगी।

इस दौरे पर पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिका के साथ टकराव शुरू होने के बाद से मुनीर कई बार ईरान का दौरा कर चुके हैं।