विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Peace Talks 2.0: ईरान को मनाने तेहरान पहुंचे मुनीर, क्या है ट्रंप का प्रस्ताव; मान जाएंगे मोजतबा?

Published: Wed, 15 Apr 2026 08:04 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:55 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत के लिए तेहरान पहुंचे हैं।

अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे मुनीर (जागरण)

अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे मुनीर (जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत के लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरान पहुंच गए हैं। मुनीर अमेरिका का संदेश लेकर तेहरान गए हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल US का संदेश तेहरान तक पहुंचाने और दोनों पक्षों के बीच दूसरे दौर की बातचीत की तैयारी के लिए ईरान आया है।

ट्रंप का संदेश लेकर ईरान पहुंचे मुनीर

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत हुई थी। हालांकि इस शांति-वार्ता से कोई हल नहीं निकला। लेकिन दोनों देशों के बीच अभी भी बातचीत जारी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार, 14 अप्रैल को न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कंफर्म किया कि अमेरिका और ईरान फिर एक बार बातचीत के लिए इस्लामाबाद में ही मिलेंगे।

ट्रंप ने पाकिस्तान में होने वाली दूसरी वार्ता को लेकर कहा, 'इस बात की ज्यादा संभावना है कि हम वहीं वापस जाएंगे। हम किसी ऐसे देश में क्यों जाएं जिसका इस मामले से कोई लेना-देना ही न हो।'

पहली बार ईरान गए आर्मी चीफ

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे इस युद्ध के बीच पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहली बार ईरान गए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का जरिया पाकिस्तान ही बना हुआ है।

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की सीमा 21 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। इस समय सीमा के खत्म होने से पहले दोनों देशों के बीच दूसरी बार मीटिंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- शहबाज शरीफ का सोशल मीडिया संभाल रहा अनपढ़ 'पहलवान'? वायरल हुआ कॉपी पेस्ट वाला मैसेज