विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दाने-दाने को तरस रहे पाकिस्तान के लोग, भुखमरी से जूझ रहे टॉप 10 देशों में शामिल

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:05 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान दुनिया के उन 10 देशों में शामिल है जो सबसे गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं।

पाकिस्तान दुनिया के सबसे गंभीर खाद्य संकट वाले टॉप-10 देशों में शामिल

पाकिस्तान दुनिया के सबसे गंभीर खाद्य संकट वाले टॉप-10 देशों में शामिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की रिपोर्ट में सामने आया है कि पाकिस्तान दुनिया के उन 10 देशों में शामिल है, जो सबसे गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। गरीबी, जलवायु आपदाओं और मानवीय सहायता में कमी के कारण करोड़ों लोग पर्याप्त पोषण पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 में पाकिस्तान में 1.06 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता होगी। दुनिया भर में लगभग 17.7 करोड़ लोग उन 10 देशों में रहते हैं, जहां भुखमरी सबसे अधिक है। पिछले एक दशक में गंभीर भुखमरी दोगुनी हो गई है, जिससे 47 देशों के लगभग 26.6 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

नाइजीरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो, सूडान, यमन, अफगानिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण सूडान और सीरिया को उन देशों के रूप में पहचाना गया है, जो सबसे बड़े खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं।

पाकिस्तान में, खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतें, बढ़ता जीवन-यापन खर्च, बेरोजगारी, परिवारों की घटती आय और आर्थिक अस्थिरता ने लोगों की जरूरी भोजन खरीदने की क्षमता को कमजोर कर दिया है।

कृषि उत्पादों के कम दाम मिलने से लोगों की आजीविका पर भी बुरा असर पड़ा है, जिससे कम आय वाले समुदाय सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बढ़ती जरूरतों के मुकाबले मानवीय सहायता कम पड़ रही है, जिसके चलते परिवारों को आर्थिक दबाव से निपटने के लिए भोजन की मात्रा कम करनी पड़ रही है, अपनी संपत्ति बेचनी पड़ रही है और बच्चों को स्कूल से हटाना पड़ रहा है।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)