विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा लोगों की मौत; 250 घायल

Published: Tue, 17 Mar 2026 04:17 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2026 07:39 AM (IST)

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल और नशा मुक्ति केंद्र पर हमला हुआ है। स्थानीय ...और पढ़ें

HighLights

  1. पाकिस्तान के हवाई हमलों में 400 से अधिक लोग मारे गए।

  2. काबुल के अस्पताल और नशा मुक्ति केंद्र पर हमला हुआ।

  3. तालिबान ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय मीडिया टोले न्यूज के मुताबिक, काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 250 से ज्यादा घायल हैं।

यह कथित हमला अफगान अधिकारियों के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्षों के बीच उनकी साझा सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें अफगानिस्तान में चार लोग मारे गए। यह लड़ाई, इन पड़ोसी देशों के बीच सालों से सबसे घातक लड़ाई है, जो अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है।

HDkQ1XFXkAA128r

नशा मुक्ति केंद्र पर हमला

रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में काबुल के 9वें पुलिस जिले में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया था, जिसमें भारी जान-माल का नुकसान हुआ था।

तालिबान ने की हमले की निंदा

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लघंन किया है और काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल के निशाना बनाया है, जिससे वहां इलाज करा रहे नशे के आदी लोगों की मौक हुई है और वे घायल हुए हैं। हम इस अपराध की कड़ी निंदा करते हैं और ऐसे कृत्य को सभी स्वीकृत सिंद्धांतों के खिलाफ और मानवता के खिलाफ अपराध मानते हैं।

यह भी पढ़ें- 'अफगानिस्तान में घुसकर सैन्य ठिकानों और तालिबान की सुरंगों को बनाया निशाना', कंधार हमले पर पाकिस्तान का बड़ा दावा