2035 तक चांद पर कदम रखने की योजना बना रहा पाकिस्तान, चीन के साथ अंतरिक्ष सहयोग का विस्तार
पाकिस्तान ने 2035 तक चांद पर उतरने का लक्ष्य रखा है और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है।

2035 तक चांद पर कदम रखने की योजना बना रहा पाकिस्तान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
पाकिस्तान का लक्ष्य 2035 तक चांद पर उतरना।
पहला पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री 25 नवंबर को होगा लॉन्च।
चीन के साथ अंतरिक्ष सहयोग का विस्तार कर रहा पाकिस्तान।
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है और उसने अपने पहले अंतरिक्ष कार्यक्रम को 2035 तक चांद पर उतरने का लक्ष्य रखा है। योजना मंत्री अहसान इकबाल ने रविवार को ये जानकारी दी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री 25 नवंबर को चीन से एक अंतरिक्ष मिशन पर रवाना होगा।
पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में वर्ल्ड स्पेस वीक 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए, इकबाल ने कहा कि चीन से साथ सहयोग से पाकिस्तान को अंतरिक्ष अन्वेषण के अपने लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
पाकिस्तान ने 2035 तक चांद पर उतरने का लक्ष्य रखा
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री 25 नवंबर को चीन के अंतरिक्ष केंद्र से एक मिशन पर रवाना होगा, जबकि देश का लक्ष्य 2035 तक चांद पर उतरना है।
मंत्री ने कृषि, संचार, जलवायु निगरानी शिक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरिक्ष अन्वेषण बहुत महत्वपूर्ण हैं।
चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री
यह आगामी मिशन, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और चीन के बीच व्यापक सहयोग का हिस्सा है। रॉयटर्स के अनुसार, दो पाकिस्तानी उम्मीदवार पायलट खुर्रम दाऊद और मुहम्मद जीशान अली चीन में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें से किसी एक को इस उड़ान के लिए चुने जाने की उम्मीद है।
रॉयटर्स की पिछले महीने की एक रिपोर्ट के अनुसार, चुने गए अंतरिक्ष यात्री चीन के 'तियांगोंग' अंतरिक्ष स्टेशन पर 'पेलोड विशेषज्ञ' के रूप में काम करेंगे। वे अंतरिक्ष यान को संचालित करने के बजाय वहां वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।
