विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 6 आतंकी और 2 सैनिकों की मौत

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:30 AM (IST)

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए और 2 सैनिकों की मौत हो गई।

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (फाइल फोटो)

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

  2. मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मारे गए, 2 सैनिक शहीद हुए।

  3. डेरा इस्माइल खान में खुफिया अभियान के दौरान घटना।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में कम से कम 6 आतंकवादी मारे गए, जबकि सेना के दो जवानों की मौत हो गई। पाक आर्मी द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह मुठभेड़ शनिवार को डेरा इस्माइल खान जिले के जरकानी इलाके में चलाए गए एक खुफिया अभियान (इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन) के दौरान हुई।

इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

पाक सेना के अनुसार, ये आतंकवादी सुरक्षा बलों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर हमलों के साथ-साथ आम नागरिकों की हत्याओं में भी शामिल थे। मृतक सैनिकों की पहचान 36 वर्षीय नायक गुलाम मुर्तजा और 30 वर्षीय सिपाही तसीर अहमद के रूप में हुई है।

पाक सेना के अनुसार, इलाके में बचे हुए आतंकवादियों का सफाया करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे। (समाचार एजेंसी PTI के इनपुट के साथ)