Move to Jagran APP

सऊदी प्रिंस सलमान पाकिस्तान के शीर्ष नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित

पाकिस्तान के दौरे के दौरान सऊदी प्रिंस सलमान को पाकिस्तान के शीर्ष नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया। वह सऊदी अरब के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 05:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 05:59 PM (IST)
सऊदी प्रिंस सलमान पाकिस्तान के शीर्ष नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित
सऊदी प्रिंस सलमान पाकिस्तान के शीर्ष नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित

 इस्लामाबाद, प्रेट्र। कंगाली की हालत में पहुंच चुके पाकिस्तान ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। पाकिस्तान को इसका फल भी मिला और प्रिंस सलमान ने उसके 20 अरब डॉलर के समझौते किए। पाकिस्तान के दौरे के दौरान सऊदी प्रिंस सलमान को पाकिस्तान के शीर्ष नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया। वह सऊदी अरब के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं।

loksabha election banner

प्रिंस की सुरक्षा में भारी-भरकम फोर्स

प्रिंस सलमान की सुरक्षा में करीब 123 सऊदी अरब रॉयल गार्ड के साथ ही डेढ़ हजार से ज्यादा पाकिस्तानी फोर्स को तैनात किया गया है। पाकिस्तान सरकार ने लगभग 300 लैंड क्रूजर गाडि़यों को सऊदी डेलीगेशन के लिए लगाया है। वहीं, रायटर ने सऊदी अरब के सरकारी अरबिया टीवी के हवाले से बताया है कि प्रिंस सलमान ने पाकिस्तान के साथ 20 अरब डॉलर (लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये)से अधिक के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए। सऊदी अरब ने हाल के महीनों में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगभग 6 अरब डॉलर का लोन देकर उसके घटते विदेशी मुद्रा भंडार को संभाला था।

एक दिन देर से आए सलमान

पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान के दौरे पर हैं। भारत ने इस हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को ठहराया है और पाकिस्तान को सबक सिखाने का भी निर्णय लिया है। हालांकि प्रिंस सलमान ने खुद को इससे अलग रखा है। लेकिन हमले के बाद उन्होंने अपनी यात्रा एक दिन टाल दी थी। कहा जा रहा था कि हमले से नाराज होकर ही उन्होंने ऐसा किया था। सऊदी अरब ने हमले की निंदा भी की थी। साथ ही भारत के साथ आतंक के खिलाफ लड़ाई की बात कही थी।

कल भारत आएंगे प्रिंस

पाकिस्तान के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रिंस सलमान मंगलवार को भारत आएंगे। वह पहली बार भारत का दौरा करेंगे। सऊदी अरब भारत का प्रमुख ऊर्जा सुरक्षा साझेदार है। माना जा रहा है उनके भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, ऊर्जा सुरक्षा और निवेश पर चर्चा हो सकती है।सऊदी अरब के राजदूत सौद मोहम्मद अल सती ने रविवार को कहा कि प्रिंस सलमान की यात्रा से दोनों दोनों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने का ऐतिहासिक अवसर मिलेगा। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रिंस सलमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.