Move to Jagran APP

सीमा पर PAK को करारा जवाब, सेना की गोली से एक और पाकिस्तानी सैनिक ढेर

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए एक और पाकिस्तानी सैनिक को ढेर कर दिया है। पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता ने खुद शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 01:09 PM (IST)
सीमा पर PAK को करारा जवाब, सेना की गोली से एक और पाकिस्तानी सैनिक ढेर
सीमा पर PAK को करारा जवाब, सेना की गोली से एक और पाकिस्तानी सैनिक ढेर

इस्लामाबाद, एएनआइ। भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तान आर्मी को एक और करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने सीमा पर गोलीबारी में एक और पाकिस्तानी सैनिक को ढेर कर दिया है। पाकिस्तानी आर्मी ने शुक्रवार को कहा कि एक दिन पहले सीजफायर उल्लंघन में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई गोलीबारी में एक और पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी कि उनका एक और पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर मारा गया है।

loksabha election banner

बता दें, इससे पहले भारतीय सेना ने गुरुवार को सीमा पर गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था। इस तरह भारत ने पिछले 24 घंटे में 4 पाकिस्तानी सैनिकों को सीमा पर मार गिराया है।

ना'पाक'  मंसूबों को सेना का करारा जवाब
गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर अपने नापाक मंसूबे एकबार फिर दिखाए।सेना के सूत्रों ने बताया कि उसी दिन उरी और राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की ओर पाक सेना के तीन जवान मार गिराए और दुश्मन के कई बंकर भी नष्ट कर दिए। इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।

हालांकि, भारतीय सेना के सूत्रों ने पाकिस्तान द्वारा किए गए उन दावों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि नियंत्रण रेखा के पास सीजफायर उल्लंघन में पांच भारतीय सैनिक भी मारे गए।

बता दें, पाकिस्तानी आर्मी की ओर से तब सीजफायर उल्लंघन किया गया, जब भारत अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था।भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई असुरक्षित गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान से दोनों देशों के बीच 2003 के संघर्ष विराम व्यवस्था का सम्मान करने का हमेशा आग्रह किया है, लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी बाज नहीं आता और आए दिन सीमा पर गोलीबारी करता रहता है।

इसे भी पढ़ें- पाक के खिलाफ भारत की बड़ी कार्रवाई, तीन पाकिस्‍तानी सैनिकों को मार गिराया; कई बंकर नष्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.