आसिम मुनीर और जेडी वेंस के साथ दिखी 'मिस्ट्री' गर्ल कौन है? ईरान युद्ध रोकने में बड़ी भूमिका
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता चल रही है, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बीच एक महिला नजर आईं।

आसिम मुनीर और जेडी वेंस की मुलाकात (फोटो-रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता चल रही है। अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस बातचीत में शामिल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने जेडी वेंस का स्वागत किया।
आसिम मुनीर और जेडी वेंस की मुलाकात के वक्त एक महिला खासतौर पर नजर आईं, जो इस शांति वार्ता के बीच भी एक अहम रोल अदा कर रही हैं। इस महिला का नाम नैटली ए. बेकर है।
-1775913894619.jpg)
कौन हैं नैटली बेकर?
नैटली बेकर एक अमेरिकी डिप्लोमैट हैं। पाकिस्तान में इस समय अमेरिकी राजदूत के पद पर कोई नियुक्त नहीं है। ऐसे में चार्ज डी अफेयर्स के तौर पर नैटली ही अमेरिकी दूतावास की तरफ से नेतृत्व कर रही हैं।
नैटली 2024 में पाकिस्तान आई थीं और तब से ही अमेरिकी दूतावास का कार्यभार संभाल रही हैं। इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने नैटली बेकर का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें बताया है कि चार्जे डी'अफेयर्स नैटली ए. बेकर रोजाना अमेरिका‑पाकिस्तान संबंधों को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रही हैं।
-1775913932467.jpg)
कई भाषाओं की जानकार हैं नैटली
पाकिस्तान के अमेरिकी दूतावास के सोशल मीडिया हैंडल पर नैटली के कई वीडियो मौजूद हैं। इन वीडियो में नैटली ने बताया है कि उन्हें अरबी, फारसी, रशियन, स्पैनिश और उर्दू भी आती है।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में US की तरफ से नैटली बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। इस वार्ता से आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच रिश्तों में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
-1775914402406.jpg)
यह भी पढ़ें- अकाल और तबाही के जाल में फंसा रहेगा गाजा? ट्रंप का प्लान हो रहा फेल
यह भी पढ़ें- शहबाज शरीफ का सोशल पोस्ट व्हाइट हाउस ने किया था 'अप्रूव', पाकिस्तान की कूटनीति पर उठे सवाल
