पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का नया कारनामा, 20 से अधिक कर्मचारी वित्तीय घोटाले में शामिल
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के 20 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी वित्तीय घोटाले में संलिप्त पाए गए। एक ऑडिट के ...और पढ़ें

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के 20 से अधिक कर्मचारी वित्तीय घोटाले में संलिप्त मिले
HighLights
दिवालिया होने की कगार पर खड़ी है पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस
बल्कहेड सीटों के लिए यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क वसूल रहे थे
आईएएनएस, लाहौर। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के 20 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी वित्तीय घोटाले में संलिप्त पाए गए।
एक आडिट के दौरान लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रीमियम-सीट बुकिंग में कथित अनियमितताओं का पता चला।
अब तक, आरोपित कर्मचारियों के वेतन से कटौती करके 50,60,269 पाकिस्तानी रुपये से अधिक की राशि वसूली गई है और इसे पीआइए के खाते में जमा कर दिया गया है।
लाहौर हवाई अड्डे पर पीआइए के ग्राउंड स्टाफ, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में प्रीमियम, एक्स्ट्रा-लेगरूम और बल्कहेड सीटों के लिए यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क वसूल रहे थे।
हालांकि, इस रकम को एयरलाइन के खाते में जमा करने के बजाय कर्मचारियों ने सिस्टम रिकॉर्ड में हेरफेर करके इन सीटों को स्टैंडर्ड या सामान्य सीटों के रूप में दिखा दिया और वसूली गई रकम अपनी जेब में रख ली।
बुकिंग और वित्तीय रिकॉर्ड की समीक्षा के दौरान सामने आई अनियमितताओं ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन में आंतरिक निगरानी, जवाबदेही और राजस्व सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
