पाकिस्तान में अजरबैजानी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मरियम नवाज ने जज पर लगाया घूसखोरी का आरोप
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने एक जज पर अजरबैजानी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को जमानत देने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

अजरबैजानी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में जज पर रिश्वत का आरोप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने एक जज पर आरोप लगाया कि उसने अजरबैजानी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपित को जमानत देने के लिए घूस ली। साथ ही कहा कि मुख्य आरोपित अहमद तनवीर ने पीड़िता को 70,000 अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की थी।
पीड़िता बाकू की रहने वाली है और सितंबर में एक बिजनेस ट्रिप पर पाकिस्तान आई थी।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को लाहौर में दो महिलाएं उसे डिफेंस हाउसिंग अथारिटी इलाके के कैफे में ले गईं, जहां तीन और आदमी आ गए। वे पीड़िता और दो अन्य महिलाओं को एक फ्लैट में ले गए, जहां शराब पी और सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दो पुरुष आरोपितों और उन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अहमद तनवीर जमानत पर बाहर था। लाहौर में सेशन कोर्ट के बाहर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
