Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना लश्कर का आतंकी

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 07:50 AM (IST)

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 28 वर्षीय आतंकी शेख मुजाहिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि ...और पढ़ें

    Hero Image

    हाफिज सईद के करीबी की दिनदहाड़े हत्या (फाइल फोटो)

    पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 28 वर्षीय आतंकी शेख मुजाहिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि उसका लश्कर से कोई संबंध नहीं था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह घटना कसूर जिले में कोट राधा किशन में हुई। यह स्थान लाहौर से 60 किलोमीटर दूर है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ईसा खान के अनुसार, शेख मुज मुजाहिद को दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान गोली लगी।

    उन्होंने कहा कि दो प्रतिद्वंद्वी गुटों रेहान और फैजान के बीच गोलीबारी हुई। जब गोलीबारी शुरू हुई मुजाहिद अन्य लोगों के साथ मौके मौजूद था। कुछ गोलियां मुजाहिद को लगीं और वह मौके पर ही ढेर हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 20 से अधिक संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।