PTI के प्रदर्शन से पहले इमरान खान की दो और बहनें गिरफ्तार, 30 दिन के लिए जेल भेजी गईं
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दो और बहनों को पीटीआई के विरोध मार्च से पहले गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

इमरान खान की दो और बहनें गिरफ्तार
HighLights
इमरान खान की दो और बहनें विरोध मार्च से पहले गिरफ्तार।
पीटीआई ने पूर्व प्रधानमंत्री की रिहाई के लिए मार्च योजना बनाई।
गृह मंत्री ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी।
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री को जेल से रिहा कराने की मांग को लेकर विरोध मार्च की योजना बनाई गई है। मार्च से पहले, सोमवार को पुलिस ने इमरान खान की दो और बहनों को 30 दिनों के लिए गिरफ्तार कर लिया।
एक दिन पहले, पुलिस ने खान की एक और बहन अलीमा खान को कोट लखपत जेल भेज दिया था। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने खान की पार्टी को सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी है।
पुलिस ने सोमवार को खान की बहनों डा. उजमा खान और नूरीन नियाजी को उनके भतीजों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोट लखपत जेल भेजा गया, जहां अलीमा को भेजा गया था। ये गिरफ्तारियां पीटीआइ के देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन से पहले हुई हैं, जिसमें खान की रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक मार्च की योजना भी शामिल है।
आईएएनएस के अनुसार, हाई कोर्ट में सोमवार को खान की बहनों को हिरासत में रखने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका दायर की गई है, जिसमें तुरंत रिहाई की मांग की गई है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
