विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल से अस्पताल ले जाई गईं इमरान की बहन नूरीन, दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण लिया गया फैसला

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:31 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी को दिल की बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर के कारण ...और पढ़ें

इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी जेल से अस्पताल में भर्ती

इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी जेल से अस्पताल में भर्ती

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में बंद बहन नूरीन नियाजी को दिल की समस्या और हाई ब्लड प्रेशर के कारण जेल से अस्पताल ले जाया गया।

खान की तीन बहनें नूरीन, अलीमा खान और उजमा खान 21 सितंबर से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद हैं। उन्हें इसलिए हिरासत में लिया गया, ताकि वे पूर्व प्रधानमंत्री की रिहाई के लिए देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के वास्ते लोगों को एकजुट न कर सकें। 74 वर्षीय खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं।

कोट लखपत जेल के एक अधिकारी ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं के चलते नूरीन को लाहौर के पंजाब इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलाजी में शिफ्ट किया गया है। नूरीन का इलाज चल रहा है और ठीक होने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी एंजियोप्लास्टी हो सकती है। इस बीच, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पंजाब की सेंट्रल इंफार्मेशन सेक्रेटरी फैजा मुराद ने कहा कि नूरीन के वार्ड को सील कर दिया गया है और परिवार के किसी भी सदस्य को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)