विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुझे कुछ हुआ तो सेना प्रमुख और ISI महानिदेशक होंगे जिम्मेदार, इमरान खान ने अपनी जान को जताया खतरा

Published: Tue, 27 Aug 2024 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2024 04:52 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी जान को खतरा जताया है। इमरान ने कहा कि अगर मुझे कुछ ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेल में बंद इमरान खान की जान को खतरा।
  2. पाकिस्तान सरकार पर इमरान ने बोला हमला।
  3. बांग्लादेश से मिली हार पर जताया दुख।

पीटीआई, इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को दोहराया कि उनकी हालत के लिए सेना और आईएसआई जिम्मेदार हैं। इमरान खान ने अपनी जान को खतरा भी जताया। जेल से एक्स पर एक पोस्ट में इमरान खान ने चुनाव में धांधली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केवल वास्तविक जनादेश वाली सरकार ही मौलिक सुधारों की योजना बना पाएगी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों का हमला, 73 की मौत; पढ़ें अब तक क्या-क्या हुआ?

कुछ हुआ तो सेना और आईएसआई जिम्मेदार होगी

इमरान खान ने कहा कि आईएसआई मेरे कारावास से संबंधित सभी प्रशासनिक मामलों को नियंत्रित करती है। मैं फिर से कह रहा हूं कि अगर मुझे कुछ भी होता है तो सेना प्रमुख और डीजी आईएसआई जिम्मेदार होंगे। दो दिन पहले पाकिस्तान की सरकार ने कहा था कि पिछले साल नौ मई को हुई हिंसा मामले में इमरान खान के खिलाफ मुकदमा सैन्य अदालत में जा सकता है। इमरान खान ने सरकार के बयान के बाद यह टिप्पणी की है।

कर्मचारियों को चौथी बार बदला गया

इमरान खान ने दावा किया कि आईएसआई ने वजीराबाद से सीसीटीवी फुटेज चुरा ली है और इस्लामाबाद में हमले से एक रात पहले आईएसआई ने उस क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया था, जहां यह हमला हुआ था। मेरे भोजन में जहर न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त कर्मचारियों को चौथी बार बदला गया है।

पूरी सरकार झूठ पर चल रही

इमरान खान ने कहा कि यह पूरी सरकार झूठ पर चलती है। मैं उनके बारे में समाचार भी नहीं पढ़ता। मेरा सत्ता प्रतिष्ठान से कोई संपर्क नहीं है। अगर हम उनसे बातचीत करते हैं तो यह केवल देश और संविधान की खातिर होगा।

बांग्लादेश का किया जिक्र

इमरान खान ने बांग्लादेश की स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जानवरों को मनचाही दिशा में ले जाया जा सकता है। इंसानों को नहीं। सेना प्रमुख, मुख्य न्यायाधीश और पुलिस प्रमुख सभी शेख हसीना के प्रति वफादार थे, लेकिन जब लोग सड़कों पर उतरे तो उन्होंने अपने अधिकार जीते।

बांग्लादेश से मिली हार पर जताया दुख

इमरान खान ने केपी और बलूचिस्तान में आतंकवादी हमलों का भी जिक्र किया। उन्होंने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ मिली शर्मनाक हार पर दुख जताया और कहा कि यह एक नया निचला स्तर है। उन्होंने पाकिस्तान में क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर भी दुख जताया और कहा कि इस पूरी गिरावट का दोष एक संस्था पर है।

यह भी पढ़ें: 'मेरे बाप को नहीं जानते', चेहरे पर क्रूर मुस्कान! कार से दो लोगों की हत्या के बाद बोली पाकिस्तानी कारोबारी की पत्नी