Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan Train Hijack: BLA के लड़ाकों के आगे कमजोर पड़ी पाकिस्तानी सेना, 30 जवानों को मार गिराने का दावा

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 12 Mar 2025 07:51 AM (IST)

    बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की और ट्रेन को हाईजैक कर लिया। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। समा टीवी के मुताबिक अब तक बीएलए के 16 लड़ाके ढेर हो चुके है और 100 से ज्यादा यात्रियों को बचा लिया गया है।

    Hero Image
    पाकिस्तानी सेना ने 16 BLA लड़ाकों को किया ढेर; 100 यात्री बचाए (फोटो- सोशल मीडिया)

     एएफपी, माच। बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की और ट्रेन को हाईजैक कर लिया। वहीं, पाकिस्तानी सेना बंधक बनाए गए यात्रियों को बचाने का अभियान चला रही है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। समा टीवी के मुताबिक, अब तक बीएलए के 16 लड़ाके ढेर हो चुके है और 100 से ज्यादा यात्रियों को बचा लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीएलए लड़ाके और पाकिस्तान सेना के बीच भारी गोलीबारी

    समा टीवी के मुताबिक, रात से ही लगातार बीएलए लड़ाके और पाकिस्तान सेना के बीच भारी गोलीबारी चल रही है। गोलीबारी में कई यात्री भी घायल हुए हैं। रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बचाए गए लोगों में 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं और अभी गिनती की जा रही है।

    छोटे-छोटे समूह में बंटे आतंकी

    रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों के अभियान के कारण आतंकवादी छोटे-छोटे समूहों में बंट गए। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अतिरिक्त सुरक्षा दस्ते इलाके में अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

    मंत्री बोले- अभी अभियान जारी है

    बलूचिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि ट्रेन को दोपहर के समय सुदूर इलाके में बंधक बना लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा बलों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ यात्रियों को मुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह अभी संख्या का खुलासा नहीं कर सकते।

    उन्होंने कहा कि मुक्त किए गए यात्रियों को निकटतम स्टेशन और अंततः उनके इच्छित गंतव्य तक ले जाया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि कई लोगों को ट्रेन से उतारकर पहाड़ी इलाके में ले जाया गया है और महिलाओं और बच्चों को आतंकवादियों द्वारा ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहा है BLA, अलग देश की मांग; जानिए क्या है पूरी कहानी

    comedy show banner
    comedy show banner