Move to Jagran APP

Pakistan Rains: पाकिस्तान में भारी बारिश से हालात बदतर, अब तक 50 लोगों की गई जान

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक खैबर-पख्तूनख्वा के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में सबसे ज्यादा 19 लोगों की मौत हुई है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 08:05 AM (IST)
Pakistan Rains: पाकिस्तान में भारी बारिश से हालात बदतर, अब तक 50 लोगों की गई जान
Pakistan Rains: पाकिस्तान में भारी बारिश से हालात बदतर, अब तक 50 लोगों की गई जान

इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान में पिछले 3 दिनों में भारी मानसून की बारिश के बाद लगभग 50 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि खैबर-पख्तूनख्वा के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां 19 लोग मारे गए है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार पिछले तीन दिनों में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि सिंध प्रांत में 12 लोगों की मौत और उत्तरी गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में 10 लोगों की मौत हुई है। एनडीएमए ने बलूचिस्तान के खुजदार, झाल मग्सी, लसबेला, ग्वादर, पसनी, काछी और डेरा बुगती इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की सूचना जारी की है।

सिंध प्रांत के गांवों में बाढ़ की वजह से लगभग 100 घरों को नुकसान पहुंचा है और बाढ़ का पानी मुख्य नहर में घुस गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना को लगाया गया है। नावों की मदद से लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। सेना के मुताबिक दादू जिले में बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जहां 20 गांवों में बाढ़ आई हुई है।                                                                                                     

बता दें कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान में भारी बारिश की शुरुआत हुई थी और रविवार तक लाहौर की सड़कों पर पानी भर गया। सिंध प्रांत की राजधानी कराची में भी जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जहां अधिकांश सड़कों पर पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि अगले हफ्ते तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.