विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में बस में विस्फोट से चार की मौत, 32 घायल; अलगाववादियों ने बनाया निशाना

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 05 Jan 2025 02:00 AM (IST)

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने शनिवार को एक यात्री बस में विस्फोट ...और पढ़ें

पाकिस्तान में बस में विस्फोट से चार की मौत, 32 घायल (फोटो- एक्स)
पाकिस्तान में बस में विस्फोट से चार की मौत, 32 घायल (फोटो- एक्स)

 पीटीआई, कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने शनिवार को एक यात्री बस में विस्फोट किया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हो गए। यह घटना तुरबत शहर के न्यू बहमन इलाके में घटी। कराची से तुरबत जा रही बस को अलगाववादियों ने निशाना बनाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में चार शवों और 32 घायलों को लाया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। इस बस में एसएसपी जोहैब मोहसिन भी अपने परिवार के साथ सवार थे।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।