पाकिस्तान में जज भी नहीं सुरक्षित, बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
आतंकवाद को पोषित करने वाले पाकिस्तान में जज भी सुरक्षित नहीं हैं। पेशावर शहर में बाइक सवार हमलावरों ने कोर्ट जाते हुए जज पर गोलियां बरसाईं। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
By Jagran News NetworkEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 06:23 PM (IST)
पेशावर, एजेंसी। पाकिस्तान में हाईकोर्ट जाते हुए जज पर बाइक सवारों ने गोलियों से हमला बोल दिया। उनकी हालत गंभीर है। गोलाबारी में उनका चालक भी घायल हो गया।
पाकिस्तान के पेशावर शहर में हाईकोर्ट के जज मुहम्मद अययूब मारवात गुरुवार को कार से कोर्ट की ओर जा रहे थे। हयातबाद इलाके के रास्ते में कुछ बाइक सवारों ने उनको निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। इससे जज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कार चालक को भी गोली लगी।
जज और कार चालक दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के विरोध में पेशावर में जजों ने प्रदर्शन करते हुए हडताल की अपील की। पुलिस अधिकारी वसीम रियाज ने बताया कि अभी तक किसी ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें