विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूकंप के झटकों से कांपी 5 देशों की धरती, भारत-पाक में भी लगे झटके

Published: Sat, 12 Apr 2025 02:26 PM (GMT+05:30)

दुनिया के कई देशों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह से लेकर दोपहर तक पांच ...और पढ़ें

पांच देशों में महसूस हुए भूकंप के झटके (फाइल फोटो)
पांच देशों में महसूस हुए भूकंप के झटके (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शनिवार सुबह से पांच देशों में महसूस हुए झटके
  2. भारत में जम्मू-कश्मीर में आया भूकंप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह से लेकर दोपहर तक पांच देशों में झटके महसूस किए गए। भारत सहित पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, टोंगा और पपुआ न्यू गिनी में रिएक्टर स्केल पर 4.0 से लेकर 6.5 तीव्रता तक के भूकंप आए।

भारत के जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में भूकंप से कांपी धरती, लेकिन किसी बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

टोंगा में आया जोरदार भूकंप

ताजिकिस्तान में रिएक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप जमीन से 110 किलोमीटर की गहराई में आया था। इसके साथ ही टोंगा और पपुआ न्यू गिनी में भी आज भूकंप आया। टोंगा में भूकंप की तीव्रता 6.5 के आसपास मापी गई। तो वहीं पपुआ न्यू गिनी में रिएक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।