विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

POK में भारी बवाल: स्थानीय समूह पर प्रतिबंध के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार; शहबाज सरकार के खिलाफ उतरे लोग

Published: Sun, 07 Jun 2026 05:32 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2026 06:57 AM (IST)

पिछले साल हिंसा में शामिल संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) को शुक्रवार को अधिकारियों ने सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए गैरकानूनी घोषित कर दिया।

POK में भारी बवाल: स्थानीय समूह पर प्रतिबंध के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार (फोटो- एक्स)

POK में भारी बवाल: स्थानीय समूह पर प्रतिबंध के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. स्थानीय समूह पर प्रतिबंध लगाने के बाद गुलाम कश्मीर में दर्जनों गिरफ्तार

  2. जेएएसी ने अपनी मांगों को लेकर नौ जून को विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की

पीटीआई, इस्लामाबाद। हिंसक प्रदर्शनों में शामिल एक स्थानीय समूह पर प्रतिबंध लगाने के बाद शनिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पिछले साल हिंसा में शामिल संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) को शुक्रवार को अधिकारियों ने सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए गैरकानूनी घोषित कर दिया।

जैसे ही अधिकारियों ने जुलाई में आम चुनाव कराने की घोषणा की, जेएएसी ने अपनी मांगों को लेकर नौ जून को विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की। इसके बाद सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया और इसके कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को रावलकोट में गोलीबारी की घटना में जेएएसी के एक सदस्य की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है। क्षेत्रीय गृह विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, जेएएसी पर प्रतिबंध लगाने के बाद इससे जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।