विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में शाहरुख की चचेरी बहन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगी

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 10:18 AM (IST)

पाकिस्तान में होने जा रहे आम चुनाव में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन नूर जहां भी किस्मत आजमाने जा रही हैं।

पाकिस्तान में शाहरुख की चचेरी बहन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगी
पाकिस्तान में शाहरुख की चचेरी बहन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगी

पेशावर, आइएएनएस। पाकिस्तान में होने जा रहे आम चुनाव में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन नूर जहां भी किस्मत आजमाने जा रही हैं। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार उतरेंगी।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, चुनाव आयोग से गुरुवार को नामाकंन पत्र प्राप्त करने वाली नूर जहां पेशावर में पीके-77 सीट से उम्मीदवार होंगी। उन्होंने कहा, 'मेरा लक्ष्य महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने का है। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दूंगी।'

नूर जहां दो बार शाहरुख से मिलने मुंबई आ चुकी हैं। वह काउंसलर रह चुकी हैं। नूर जहां के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल रहे उनके भाई मंसूर ने कहा कि उनका परिवार खुदाई खिदमतगार आंदोलन का हिस्सा रह चुका है। खान अब्दुल गफ्फार खान ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ इस आंदोलन की अगुआई की थी।