Coronavirus In Pakistan: पाकिस्तान में 484 नए मामले दर्ज, जानें अबतक का संक्रमित और मौत का आंकड़ा
देश में 484 नए मामले सामने आए हैं। अब पाकिस्तान में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 98 हजार 509 तक पहुंच गया है। वहीं 24 घंटे में 2 नए मरीजों की मौत हुई है।
इस्लामाबाद, एएनआइ। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से पाकिस्तान में मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब देश में 484 नए मामले सामने आए हैं। अब पाकिस्तान में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 98 हजार 509 तक पहुंच गया है। वहीं 24 घंटे में 2 नए मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद मरनेवालों का आंकड़ा 6 हजार 382 तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सिंध में 130,483 मामले, पंजाब 97,166, खैबर-पख्तूनख्वा 36,591, इस्लामाबाद 15,734, बलूचिस्तान 13,229, गिलगित-बाल्टिस्तान 2,979 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 2,327 मामले दर्ज किए गए। अधिकारियों ने पिछले 24 घंटों में 25,384 सहित कुल 2,757,709 परीक्षण किए हैं।
पिछले एक दिन में 3,345 सहित कुल 285,898 लोगों को इस बीमारी से रिकवरी हुई है। इसके साथ ही 532 मरीजों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। वहीं देश में सिर्फ 6,229 एक्टिव केस है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 26.8 मिलियन यानी की 2 करोड़ 68 लाख को पार कर गई है, जबकि रविवार की सुबह तक जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, मौतों की संख्या बढ़कर 8,79,580 हो गई है।
दुनियाभर में अब तक कुल मामलों की संख्या 26,873,146 हो गई है और मौतों का आंकड़ा बढ़कर 8,79,580 हो गया है। CSSE के अनुसार विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी है।
बता दें कि पूरी दुनिया में अमेरिका सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। यहां पर संक्रमण के 62 लाख से अधिक मामले हैं और मरने वालों की संख्या एक लाख 88 हज़ार से अधिक पहुंच गई है। वहीं दूसरे नंबर पर संक्रमित देश ब्राजील है। यहां पर संक्रमण के मामले चार लाख 91 हज़ार से अधिक हैं और एक लाख 25 हज़ार से अधिक लोगों की जान वायरस के कारण जा चुकी है। बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक प्रभावित है। भारत में संक्रमण के चार लाख 23 हज़ार से अधिक केस हैं और मरने वालों की संख्या 69 हज़ार के पार पहुंच गई है।