विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में खतरनाक कांगो वायरस की एंट्री, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Fri, 20 Jun 2025 10:54 AM (IST)

पाकिस्तान में एक खतरनाक कांगो वायरस ने दस्तक दी है जिससे तीन लोगों की जान चली गई है। मृतकों में ...और पढ़ें

पाकिस्तान में कांगो वायरस से तीन की मौत (फाइल फोटो)
पाकिस्तान में कांगो वायरस से तीन की मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान में कांगो वायरस से तीन लोगों की मौत
  2. कांगो वायरस से संक्रमित तीन मरीजों का हो रहा उपचार

एएनआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक खतरनाक वायरस की एंट्री हुई है और इस वायरस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो लोग खैबर पख्तूनख्वा से हैं और एक कराची से है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यू की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध के इब्राहिम हैदरी के रहने वाले 25 वर्षीय मछुआरे की कांगो वायरस की वजह से मौत हुई है और खैबर पख्तूनख्वा में करक और उत्तरी वजीरिस्तान में कांगो से मौत होने की जानकारी सामने आई है।

मरीज में क्या-क्या है लक्षण?

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मालिर जिले के निवासी मुहम्मद जुबैर क सबसे पहले 16 जून को तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, पेट में तकलीफ, खांसी, दस्त, रक्तस्राव और बेहोशी जैसी लक्षण महसूस हुए।

जब मरीज को जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों को संदेह हुआ कि उसे कांगो वायरस का संक्रमण है। हालांकि, मरीज को जिन्ना अस्पताल से फिर सिंध संक्रामक रोग अस्पताल में भेजा गया और 19 जून को उसकी मौत हो गई।

तीन और मरीजों का हो रहा उपचार

सिंध स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में मृतक के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और उन पर नजर रखी जा रही है। कांगो वायरस की चपेट में आए तीन और मरीजों की अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार किया जा रहा है।