पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूटे बलोच लड़ाके, BLA के ताबड़तोड़ हमलों में 43 PAK सैनिक ढेर; कई घायल
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 7 से 13 सितंबर के बीच बलूचिस्तान में 13 हमलों का दावा किया है, जिसमें ...और पढ़ें

बीएलए के हमलों में 43 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
HighLights
बीएलए ने 7-13 सितंबर के बीच 13 हमलों का दावा किया।
43 पाकिस्तानी सैनिक और डेथ स्क्वाड सदस्य इन हमलों में मारे गए।
बीएलए ने हथियार जब्त किए और आर्थिक नाकेबंदी की।
डिजिटल डेस्क, बलूचिस्तान। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार को दावा किया कि सात से 13 सितंबर के बीच पूरे बलूचिस्तान में किए गए 13 हमलों में पाकिस्तानी सेना के 43 जवान और सरकार समर्थित डेथ स्क्वाड के सदस्य मारे गए और कई अन्य घायल हुए।
बीएलए प्रवक्ता जियांद बलूच ने कहा कि ये आपरेशन्स बासिमा, खारन, पंजगुर, चगाई, टुम्प, सुराब, किला अब्दुल्ला, लासबेला, जिवानी और मशकेल में किए गए थे। इन हमलों के लक्ष्यों में पाकिस्तानी सेना के काफिले, चेकपोस्ट और निगरानी उपकरण, डेथ स्क्वाड सदस्य, कमर्शियल गाड़ियां, पुल और लिथियम निकालने का एक प्रोजेक्ट शामिल थे।
बीएलए ने कहा कि उसके लड़ाकों ने हथियार और गाड़ियां जब्त कीं, इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट किया और मुख्य हाईवे पर नाकेबंदी बनाए रखी, जिसे वे आर्थिक नाकेबंदी कहते हैं। समूह ने यह भी पुष्टि की कि उसके 10 लड़ाके मारे गए। इनमें से आठ बासिमा और किला अब्दुल्ला में हुई झड़पों में और दो पंजगुर में पहले हुई एक झड़प में मारे गए थे।
बयान के अनुसार, आपरेशन सात सितंबर को बासिमा में चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर रूट पर पांच घंटे की नाकेबंदी के साथ शुरू हुए।
(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
