विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलूचिस्तान में बीएलए ने पाक सेना का किया बुरा हाल, सरकारी ठिकानों और पुलिस पर किए जबरदस्त हमले

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 11 May 2025 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 11 May 2025 06:58 AM (IST)

पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने सेना पुलिस और कई सरकारी ठिकानों समेत 39 ...और पढ़ें

बलूचिस्तान में बीएलए ने पाक सेना के ठिकानों पर किए जबरदस्त हमले (सांकेतिक तस्वीर)
बलूचिस्तान में बीएलए ने पाक सेना के ठिकानों पर किए जबरदस्त हमले (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. 39 स्थानों पर हमले के बाद कई थानों को कब्जे में लिया
  2. स्वतंत्रता के लिए दशकों से संघर्ष कर रही है बीएलए

 एएनआई, क्वेटा। पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने सेना, पुलिस और कई सरकारी ठिकानों समेत 39 स्थानों पर हमला कर सरकारी तंत्र को भारी नुकसान पहुंचाया है।

बीएलए ने कुछ ही घंटों में 39 हमले कर डाले

बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए दशकों से संघर्ष कर रही बीएलए भारत के साथ पाकिस्तान के संघर्ष के दौरान एकाएक सक्रिय हुई और उसने कुछ ही घंटों में 39 हमले कर डाले। संगठन ने यह जानकारी विज्ञप्ति जारी करके दी है।

सरकारी ठिकानों पर हमले करके उन्हें नुकसान पहुंचाया

बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा कि संगठन की कार्रवाई जारी है। बताया कि संगठन के लड़ाकों ने सेना के काफिले, पुलिस स्टेशनों, कई राजमार्गों और सरकारी ठिकानों पर हमले करके उन्हें नुकसान पहुंचाया है।

संगठन ने कई पुलिस थानों पर कब्जा भी कर लिया है और प्रांत में कई रास्ते बंद कर दिए हैं। संगठन की कार्रवाई और कब्जे में लिए गए ठिकानों के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।

बीएलए का कहना है कि क्षेत्र में प्राकृतिक संपदा का अकूत भंडार है। इस भंडार को पाकिस्तान सरकार अपने हितों के लिए इस्तेमाल कर रही है लेकिन प्रांत के लोगों को कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है।

पाकिस्तानी सेना बलूचों का उत्पीड़न करती है

जब हित की बात की जाती है तो पाकिस्तानी सेना बलूचों का उत्पीड़न करती है और उन्हें गायब कर देती है। यह सिलसिला दशकों से जारी है। लापता हुए लोगों की संख्या हजारों में है। आशंका है कि उनमें से ज्यादातर को मार डाला गया।

यह भी पढ़ें- चीन के विदेश मंत्री से अजीत डोभाल ने की बात, पहलगाम आतंकी हमले से लेकर पाकिस्तान से चल रहे संघर्ष पर हुई बात