Move to Jagran APP

बलूचिस्तान में पाकिस्तान की गुंडागर्दी, बलोच कार्यकर्ताओं को गायब करने पर महिलाओं का प्रदर्शन

मानवाधिकार हनन पर पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब होने लगा है। क्वेटा में बलूच महिलाओं ने बलूचिस्तान के लोगों को जबरन गायब होने को लेकर प्रदर्शन किया।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 02:17 PM (IST)
बलूचिस्तान में पाकिस्तान की गुंडागर्दी, बलोच कार्यकर्ताओं को गायब करने पर महिलाओं का प्रदर्शन
बलूचिस्तान में पाकिस्तान की गुंडागर्दी, बलोच कार्यकर्ताओं को गायब करने पर महिलाओं का प्रदर्शन

क्वेटा, एएनआइ। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत पर कश्मीर में मानवाधिकार हनन का झूठा आरोप लगा रहा पाकिस्तान खुद की गिरेबां में झांककर नहीं देखता। मानवाधिकार हनन पर अब खुद पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब होने लगा है। बलूचिस्‍तान प्रांत के लोग पाकिस्तान के इस रवैये के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। आए दिन वो पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं और उसकी पोल खोलते हैं। इसी कड़ी में शनिवार को क्वेटा में बलूच महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने यह प्रदर्शन बलूचिस्तान के लोगों को जबरन गायब होने को लेकर किया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान सरकार और सेना द्वारा बूलचों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ लामबंद हुए बलूचिस्‍तानियों की पाकिस्तानी सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से यहां के लोगों विशेषकर प्रदर्शनकारियों को जबरन गायब करा दिया जा रहा है। गायब हुए लोग कहां और किस हालत में रहते हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इसी को लेकर क्वेटा में बलूच महिलाओं ने प्रदर्शन किया। 

UNHRC और UNGA सत्र के दौरान प्रदर्शन 

बता दें कि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNHRC) की बैठक के दौरान यूएन मुख्यालय के बाहर  बलूचिस्‍तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार हनन को लेकर प्रदर्शन हुआ था। यही नहीं इसके बाद सितंबर में ही संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र (UNGA) के दौरान भी न्यूयॉर्क में इमरान खान के भाषण के दौरान प्रदर्शन किया था।    

बलूचिस्‍तानियों की जिंदगी भी कीमती है

इस दौरान विश्व बलूच संस्थान ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथ में बैनर था, जिसमें लिखा था कि बलूचिस्‍तानियों की जिंदगी भी कीमती है। यहीं नहीं उन्होंने इस दौरान मामले में यूएन से दखल देने के लिए गुहार लगाई। साथ ही, उन्होंने लापता हुए लोगों को वापस लाने की मांग की गई। यह कैंपेन पूरे राज्य में चला।  

पाक सेना कर रही अत्याचार

बलूचिस्‍तानियों की आवाज को पाकिस्तानी सेना ने हमेशा अपनी ताकत से कुचलने की कोशिश की है। जनरल परवेज मुशर्रफ के समय से अगल बलोच प्रांत के लिए लड़ रहे लोगों को गायब होने का आरोप लगता रहा है। यही नहीं, पाकिस्तानी सेना पर महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म करने का भी आरोप लगता रहा है। पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे बलूच के लोग पहले भी यूएन के सामने पाकिस्तानी सेना की पोल खोल चुके हैं। वे लगातार पाकिस्तान से अलग होने में उनसे मदद की मांग करते रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: बलूचिस्‍तान में महिलाओं से दुष्‍कर्म कर रहे पाकिस्‍तानी फौजी, लोगों की सरेआम हो रही हत्‍याएं

यह भी पढ़ें: यूएन मुख्‍यालय के बाहर पाकिस्‍तान के खिलाफ जबर्दस्‍त प्रदर्शनों ने इमरान को दिखाया आइना 

यह भी पढ़ें: अमेरिका के आसमान में लहराया बलूचिस्तान की आजादी का परचम, कहा- मदद करो, देखिए Photos


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.