'पाकिस्तान के सुराब शहर पर हमारा कब्जा', बलूच आर्मी का बड़ा दावा; देखते रह गए शहबाज शरीफ
Baloch Liberation Army बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रही बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के सुराब शहर पर कब्ज़ा करने का दावा किया है। कलात डिवीजन में स्थित इस शहर में बैंक पुलिस स्टेशन और सरकारी प्रतिष्ठानों पर कब्ज़ा करने की बात कही गई है। खबरों के अनुसार बीएलए ने राजमार्गों पर चौकियां स्थापित कर सुरक्षाबलों को खदेड़ दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रही बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के एक शहर पर कब्जे का दावा किया है। बलूच आर्मी का दावा है कि उसने बलूचिस्तान के कलात डिवीजन में स्थित सुराब शहर पर कब्जा कर लिया है।
द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के मुताबिक, बलूच आर्मी के लड़ाकों ने सुराब शहर में बैंक, पुलिस स्टेशन और दूसरे सरकारी प्रतिष्ठानों को अपने कब्जे में ले लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने ये भी कहा है कि इस संबंध में मीडिया को जल्द दी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
आजादी की मांग कर रहा बलूचिस्तान
बता दें कि बलूचिस्तान लंबे वक्त से आजादी की मांग कर रहा है। बलूच अमेरिकी कांग्रेस के महासचिव रज्जाक बलूच ने भारत और अमेरिका से बलूच स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन करने की अपील भी की थी। अब बलूच आर्मी के इस दावे ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की नींद उड़ा दी है।
द बलूचिस्तान पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि बीएलए के सैंकड़ों हथियारबंद लड़ाकों ने सुराब शहर पर धावा बोलकर सुरक्षाकर्मियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई सरकारी वाहनों में आग लगा दी गई।
बीएलए ने कई राजमार्गों पर अपनी चौकियां स्थापित कर ली हैं और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को वहां से खदेड़ दिया है। हालांकि पाकिस्तानी सरकार या सेना की तरफ से अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है। बलूच अमेरिकी कांग्रेस ने कहा था कि अगर भारत बलूचिस्तान की आजादी का समर्थन करता है, तो बलूचिस्तान के दरवाजे भारत के लिए खुल जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।