Move to Jagran APP

बलूचिस्तान: हमले में मारे गए पाकिस्तानी सेना के 6 जवान, 4 घायल

एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस हमले में 6 सैनिकों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 12:24 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 12:24 PM (IST)
बलूचिस्तान: हमले में मारे गए पाकिस्तानी सेना के 6 जवान, 4 घायल
बलूचिस्तान: हमले में मारे गए पाकिस्तानी सेना के 6 जवान, 4 घायल

क्वेटा, पीटीआइ। बलूचिस्तान में हुए एक हमले में पाकिस्तानी सेना के 6 सैनिक मारे गए हैं। हमलावरों ने सोमवार रात को एक रिमोट नियंत्रित बम और राइफलों की मदद से यह हमला किया। हमले की जिम्मेदारी अलगाववादी यूनाइटेड बलूच सेना ने ली है।

loksabha election banner

ये सैनिक पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में एक तेल और गैस सुविधा की रक्षा में तैनात किए गए थे। एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस हमले में 6 सैनिकों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।

खुफिया और सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक यह हमला दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के एक शहर पीर गाइब (Pir Ghaib) के एक सुदूर इलाके में सोमवार रात को हुआ। कुछ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी है क्योंकि वो पत्रकारों से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

घायलों को बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमले के कुछ घंटे बाद ही अलगाववादी यूनाइटेड बलूच सेना के एक प्रवक्ता मुरीद बलूच ने इसकी जिम्मदारी ली है। एक बयान में उन्होंने कहा कि समूह ने क्षेत्र में एक तेल और गैस सुविधा के इंजीनियरों की रक्षा के लिए नियुक्त पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाया था। इससे पहले महीने की शुरूआत में बलूचिस्तान में हुए एक अन्य हमले में 6 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी। यह हमला ईरान सीमा के पास हुआ था, जिसमें मरने वालों में एक मेजर भी शामिल था।

पाक सेना ने विश्वविद्यालय के दो बलूच छात्रों का किया अपहरण

कुछ दिन पहले बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना ने विश्वविद्यालय के दो छात्रों का अपहरण कर लिया था। इनमें से एक छात्र की पहचान जहानजेब के तौर पर की गई है, जबकि दूसरे का नाम नासिर पोल्लन है। जहानजेब लासबेला यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, वाटर एंड मरीन साइंसेज का छात्र है। वहीं नासिर पोल्लन बहाउद्दीन जकारिया विश्वविद्यालय का छात्र है। इससे पहले पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आइएसआइ ने एक पत्रकार और बलूच नेता की हत्या कर दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.