विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में आगजनी, 35 ईसाई परिवारों का गांव से पलायन

Published: Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM (IST)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोपों के बाद मुस्लिमों की भीड़ ने एक ईसाई व्यक्ति के घर और ...और पढ़ें

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में आगजनी, 35 ईसाई परिवार घर छोड़कर भागे

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में आगजनी, 35 ईसाई परिवार घर छोड़कर भागे

HighLights

  1.  35 से ज्यादा ईसाई परिवार हिंसा के डर से अपने घर छोड़कर भाग गए हैं

  2. स्थानीय मुस्लिमों ने वाट्सएप ग्रुप में ईशनिंदा वाला वीडियो साझा करने का आरोप लगाया था

आईएएनएस, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोपों के बाद मुस्लिमों की भीड़ ने एक ईसाई व्यक्ति के घर और दुकान में आग लगा दी। इसके बाद 35 से ज्यादा ईसाई परिवार आगे और हिंसा के डर से अपने घर छोड़कर भाग गए हैं।

शुक्रवार को कामरान मसीह की दुकान और उससे सटे घर के बाहर दर्जनों मुस्लिम विरोध करने के लिए जमा हुए। इसके बाद भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दोनों इमारतों में आग लगा दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार रात मसीह को गिरफ्तार कर लिया था। 40 वर्षीय मसीह तीन बच्चों के पिता हैं और पंजाब के शेखूपुरा जिले में एक छोटी सी दवा की दुकान चलाते हैं। स्थानीय मुस्लिमों ने उन पर वाट्सएप ग्रुप में ईशनिंदा वाला वीडियो साझा करने का आरोप लगाया था।

मसीह के रिश्तेदारों और अन्य सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया कि यह स्पष्ट नहीं है कि उनके खिलाफ पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून की कौन-सी धाराएं लगाई गई हैं।