पाकिस्तान में आरिफ अल्वी होंगे राष्ट्रपति पद के लिए पीटीआइ के उम्मीदवार
आरिफ इस समय नेशनल असेंबली के सदस्य हैं और उनको इमरान का भरोसेमंद माना जाता है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 12:04 AM (IST)
इस्लामाबाद, आइएएनएस। पाकिस्तान में आरिफ अल्वी राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में पीटीआइ के उम्मीदवार होंगे। राष्ट्रपति ममनून हुसैन का उत्तराधिकारी चुनने के लिए चार सितंबर को मतदान कराया जाएगा। उनका पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। हुसैन को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्रपति बनाया था। आरिफ इस समय नेशनल असेंबली के सदस्य हैं और उनको इमरान का भरोसेमंद माना जाता है। वे पीटीआइ के संस्थापक सदस्य हैं और इसके महासचिव भी रह चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें