विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Afghanistan: अमेरिका ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान को बताया गंभीर खतरा, कहा- अफगानिस्तान पर नजर रखने की जरूरत

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 12 Mar 2023 04:50 AM (IST)

अमेरिका और पश्चिमी देशों ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-पाकिस्तान को गंभीर खतरा बताया है। कई पश्चिमी देशों ने अफगानिस्तान पर एक ...और पढ़ें

अमेरिका ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान को बताया गंभीर खतरा।
अमेरिका ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान को बताया गंभीर खतरा।

इस्लामाबाद, एएनआई। अमेरिका और पश्चिमी देशों ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-पाकिस्तान को गंभीर खतरा बताया है। कई पश्चिमी देशों ने अफगानिस्तान पर एक नव स्थापित समूह की पिछले महीने पेरिस में हुई बैठक के दौरान इस्लामाबाद के इस दावे का समर्थन किया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अफगानिस्तान से संचालन कर रहा है।

20 फरवरी को पेरिस में हुई थी विशेष दूतों की बैठक

अफगान की स्थिति पर चर्चा के लिए आस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नार्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका से अफगानिस्तान के लिए विशेष दूतों की बैठक 20 फरवरी को पेरिस में हुई थी। अमेरिका की ओर मंगलवार को जारी संयुक्त बयान से पहले बैठक से संबंधित जानकारी को गुप्त रखा गया था।

दिसंबर 2022 में महिलाओं को विश्वविद्यालयों में जाने पर लगाई गई थी रोक

बयान में अफगानिस्तान की सुरक्षा और स्थिरता के लिए बढ़ते खतरे के साथ-साथ मानवीय और आर्थिक स्थितियों के बिगड़ने पर गंभीर चिंता भी व्यक्त की गई। उन्होंने दिसंबर 2022 में अफगान महिलाओं को विश्वविद्यालयों में भाग लेने और गैर-सरकारी संगठनों के लिए काम करने से प्रतिबंधित करने के तालिबान के फैसलों की निंदा की।

अफगानिस्तान में रखी जानी चाहिए नजर

उन्होंने घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों को अफगान के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने समन्वय को और मजबूत करना चाहिए। साथ ही अफगानिस्तान में स्थिति और विकास पर अत्यधिक सतर्कता से लगातार नजर रखी जानी चाहिए।