Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • world
  • pakistan
LIVE BLOG

Afghanistan-Pakistan Conflict LIVE: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनातनी जारी, पाक विदेश मंत्री बोले- तालिबान की वजह से आतंकवाद बढ़ा

Afghanistan-Pakistan Conflict LIVE: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। अफगान सेना ने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है। इस घटना के बाद जलते हुए विमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

By Digital Desk Fri, 27 Feb 2026 01:37 PM (IST)
पाक ने किया 'खुली जंग' का ऐलान

पाक ने किया 'खुली जंग' का ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगान के बीच जारी तनाव अब 'ओपन वॉर' की तरफ मुड़ता दिख रहा है। पाक की एयरस्ट्राइक के दौरान अफगान सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी वायुसेना के एक फाइटर जेट को तालिबान ने मार गिराया है। ऐसा तालिबान ने दावा किया है। दोनों देशों के बीच हालात तब और बदल गए, जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुले युद्ध जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जारी झड़प की पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।

27 Feb 20263:26:40 PM

'इस्लामाबाद के पास सैन्य कैंप पर हवाई हमला', अफगानिस्तान का दावा

तालिबान शासन के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा,  "रक्षा मंत्रालय की वायु सेना ने आज सुबह लगभग 11:00 बजे हवाई हमले किए। इन हमलों का निशाना इस्लामाबाद के फैजाबाद के पास एक सैन्य कैंप और नौशेरा में एक सैन्य अड्डा था।"

इस हमले को लेकर तालिबान शासन वाले रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने पाकिस्तान की ओर से हुई एयर स्ट्राइक के जवाब में ये हमले किए हैं।

27 Feb 20261:37:42 PM

पाकिस्तान से जंग के बीच क्रैश हुआ अफगानिस्तान का ड्रोन

पाकिस्तान अफगानिस्तान में जारी तनाव के बीच अफगानिस्तान का एक ड्रोन क्रैश हो गया है। हालांकि. इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

27 Feb 202612:25:45 PM

तालिबान को भारी नुकसान

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए।

27 Feb 202612:02:28 PM

 'पाकिस्तान उस राक्षस से लड़ रहा है जिसे उसने पैदा किया', अफगानिस्तान की निर्वासित संसद का बयान

अफगानिस्तान की निर्वासित संसद सदस्य मरियम सुलैमानखिल ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों को लेकर बयान देते हुए कहा, "हर बार जब पाकिस्तान हवाई हमला करता है, वे कहते हैं कि वे 'आतंकवादियों' को मार रहे हैं, लेकिन मैंने अभी तक एक भी आतंकवादी का नाम नहीं सुना जिसे उन्होंने मारा होने का दावा किया हो।

वहीं, पाकिस्तान ने लंबे समय से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे समूहों को पनाह दी है और उनके साथ काम किया है, तथा ओसामा बिन लादेन को शरण दी थी... अब पाकिस्तान उस राक्षस से लड़ रहा है जिसे उसने खुद पैदा किया था।"

27 Feb 202611:37:03 AM

तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया

तालिबान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया। साथ ही तालिबान ने सीमा पर संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार भी छीन लिए हैं।

🚨 BIG BREAKING NEWS💥
Weapons seized by Afghan forces from the militias of the Pakistani military regime.

Afghanistan — the graveyard of empires.👊 pic.twitter.com/LT8KLieh5p

— Afghanistan Defense (@AFGDefense) February 27, 2026
27 Feb 202611:22:19 AM

Pakistan- Afghan War: 'संवाद से करें समाधान', ईरान के विदेश मंत्री का बयान


पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर ईरान का बयान सामने आया है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि रमज़ान के पवित्र महीने में, आत्म-संयम और इस्लामी दुनिया में एकजुटता को मजबूत करने के महीने में यह उचित है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान अपने मौजूदा मतभेदों को अच्छे पड़ोसीपन के ढांचे में और संवाद के रास्ते से प्रबंधित और हल करें। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान दोनों देशों के बीच संवाद को सुगम बनाने तथा समझ और सहयोग को मजबूत करने में किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

27 Feb 202610:10:39 AM

तालिबान के सत्ता में आने के बाद बढ़े आतंकी हमले

अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा, "अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है, खासकर पिछले 12-18 महीनों में।"

27 Feb 20269:50:32 AM

हमारे फाइटर जेट कंधार के ऊपर

पाकिस्तान से सरकारी न्यूज चैनल पीटीवी न्यूज ने दावा किया है कि पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) के जेट अफगान तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले करने के बाद अफगानिस्तान के कंधार के ऊपर आसमान में गश्त कर रहे हैं।

27 Feb 20269:39:38 AM

Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE

गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने अपने 'ऑपरेशन गजब लिल हक' के तहत अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई इलाकों पर हवाई हमले किए हैं। अफगान तालिबान ने जवाब में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं और दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के कई पोस्ट पर कब्जा कर लिया है।

27 Feb 20269:37:58 AM

55 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने कहा कि डूरंड लाइन के साथ, अफगानिस्तान ने 203 मंसूरी कॉर्प्स और 201 खालिद बिन वालिद कॉर्प्स के ज़रिए पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान, नंगरहार और तोरखम गेट प्रांतों में अलग-अलग जगहों पर दुश्मन के खिलाफ भारी जवाबी हमले किए हैं। इन हमलों में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

27 Feb 20269:37:23 AM

तालिबान शासन की 27 पोस्ट नष्ट, 9 पोस्ट पर कब्जा

पाकिस्तान की ओर चलाए जा रहे ऑपरेशन को लेकर पाक के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि ऑपरेशन में कम से कम 133 अफगान तालिबान के लड़ाके में मारे गए जबकि 200 से ज्यादा घायल हो गए। उन्होंने कहा कि तालिबान शासन की कम से कम 27 पोस्ट नष्ट कर दी गईं और 9 अन्य पोस्ट पर कब्जा कर लिया गया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us