Afghanistan-Pakistan Conflict LIVE: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनातनी जारी, पाक विदेश मंत्री बोले- तालिबान की वजह से आतंकवाद बढ़ा
Afghanistan-Pakistan Conflict LIVE: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। अफगान सेना ने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन ...और पढ़ें

पाक ने किया 'खुली जंग' का ऐलान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगान के बीच जारी तनाव अब 'ओपन वॉर' की तरफ मुड़ता दिख रहा है। पाक की एयरस्ट्राइक के दौरान अफगान सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी वायुसेना के एक फाइटर जेट को तालिबान ने मार गिराया है। ऐसा तालिबान ने दावा किया है। दोनों देशों के बीच हालात तब और बदल गए, जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुले युद्ध जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जारी झड़प की पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।
