Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 2000 से ज्यादा लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 11:42 AM (IST)

    अफगानिस्तान में शनिवार को आए भूकंप की वजह से दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भूकंप की वजह से 465 घर नष्ट हो गए वहीं 135 अन्य घर क्षतिग्रस्त हो गए। संयुक्त राष्ट्र की मानें तो मौत के आंकड़ों और बढ़ सकते हैं। इस समय भी कई लोग ढही हुई इमारतों के नीचे फंसे हो सकते हैं।

    Hero Image
    अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से दो हजार लोगों की मौत हो गई।(फोटो सोर्स: एपी)

    एपी, इस्लामाबाद। Earthquakes in Afghanistan। अफगानिस्तान में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बता दें कि भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 6.3, 5.9 और 5.5 थी।

    भूकंप की चपेट में आकर 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। तालिबान के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पश्चिमी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है।

    भूकंप की वजह से 465 घर हुए नष्ट

    भूकंप की वजह से 465 घर नष्ट हो गए वहीं, 135 अन्य घर क्षतिग्रस्त हो गए। संयुक्त राष्ट्र की मानें तो मौत के आंकड़ों और बढ़ सकते हैं। इस समय भी कई लोग  ढही हुई इमारतों के नीचे फंसे हो सकते हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केंद्र हेरात शहर से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) उत्तर पश्चिम में था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूकंप के पांच झटके महसूस हुए: अब्दुल शकोर समदी

    लोगों की मानें अफगानिस्तान में भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए।  हेरात निवासी अब्दुल शकोर समदी ने कहा कि दोपहर के आसपास भूकंप के कम से कम पांच झटके महसूस किए गए। समदी ने कहा कि सभी अपने घरों से बाहर आ गए। घर, कार्यालय और दुकानें सभी खाली हैं।

    उन्होंने कहा कि और तेज भूकंप आने की आशंका है। मैं और मेरा परिवार अपने घर के अंदर थे, मुझे भूकंप महसूस हुआ। वे घर लौटने से डर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Earthquake in Afghanistan: भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान, 320 लोगों की मौत; जमींदोज हुए कई मकान