Move to Jagran APP

पाक में फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, घटना के बाद लोगों का फूटा था गुस्सा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि 23 साल के मुख्य आरोपी शफकत अली को गिरफ्तार किया गया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 10:54 PM (IST)
पाक में फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, घटना के बाद लोगों का फूटा था गुस्सा
पाक में फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, घटना के बाद लोगों का फूटा था गुस्सा

लाहौर, प्रेट्र। पाकिस्तान में फ्रांसीसी मूल की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हाईवे किनारे महिला के साथ उसके तीन बच्चों के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके खिलाफ पूरे पाकिस्तान में लोगों को गुस्सा भड़क गया था।

loksabha election banner

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि 23 साल के मुख्य आरोपी शफकत अली को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से लिए गए साक्ष्यों के साथ आरोपित का डीएनए मेल कर गया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए एक संदिग्ध की निशानदेही पर शफकत को पकड़ने में सफलता मिली।

पीड़िता ने बताया था कि लाहौर-सियालकोट हाईवे पर उसकी कार खराब हो गई थी। वह मदद के लिए इंतजार कर रही थी। उसी दौरान दो लुटेरे आए और बंदूक के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि इसी मामले एक और संदिग्ध वकारुल हसन ने क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए) के समक्ष समर्पण किया था। उसने पुलिस से कहा था कि वह वारदात में शामिल नहीं था। उसके मोबाइल सिम का इस्तेमाल उसका एक रिश्तेदार कर रहा था, जिसका संबंध मुख्य आरोपित आबिद अली से है। वकारुल की मां ने भी उसे निर्दोष बताया था। 

पाकिस्तान की सड़कों पर फूट पड़ा था गुस्सा

इस घटना के सामने आते ही पूरे पाकिस्तान में गुस्सा भड़क गया। आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने और महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। लाहौर के साथ ही कराची, इस्लामाबाद, पेशावर और पाकिस्तान के अन्य कई शहरों में प्रदर्शन हुए और लोगों ने इमरान सरकार से दोषियों को सख्त सजा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

पत्रकारों और मानवाधिकार रक्षकों, विशेषकर महिलाओं, पाकिस्तान में खतरों पर चिंता जताते हुए, संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष निकाय ने देश के नेतृत्व को धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के लिए असमान रूप से निंदा करने और विभिन्न प्रकार के विचारों के सम्मान को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.