सऊदी अरब में 42 पाकिस्तानी हज यात्रियों की मौत
मरने वालों में 30 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। उनकी उम्र 40 से 80 के बीच बताई जा रही है।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 05:32 PM (IST)
इस्लामाबाद, आइएएनएस। सऊदी अरब स्थित इस्लाम के सबसे पवित्र धर्मस्थल मक्का की यात्रा पर गए 42 पाकिस्तानी हज यात्रियों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री ने बताया कि तीर्थयात्रियों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई।
मरने वालों में 30 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। उनकी उम्र 40 से 80 के बीच बताई जा रही है। मंत्री के अनुसार ज्यादातर की मौत गर्मी के कारण दम घुटने या हादसे में हुई है।
इस साल सरकारी या निजी कार्यक्रमों के अंतर्गत पाकिस्तान के 184,210 लोग हज करने के लिए सऊदी अरब गए हैं। हर साल दुनियाभर से करोड़ों लोग हज के लिए मक्का पहुंचते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें