अफगान सीमा पर गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
शनिवार को उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए।
पेशावर, पीटीआइ। पाकिस्तान ना सिर्फ भारत बल्कि अपने दूसरे पड़ोसी देशों के साथ भी नापाक हरकत करता रहा है। पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमा हमेशा खतरे में रहती है। ऐसे ही पाकिस्तान के साथ लगती और देशों की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं है।
पाक आर्मी हमेशा अपनी गलत गतिविधियों के लिए जानी जाती है, जहां इस बार उन्हें इसका खामियाजा भी झेलना पड़ा। एक तरफ जहां हाजीपीर सेक्टर में भारतीय जवानों ने मार गिराए पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए। वहीं, अफगान के साथ लगती सीमा पर भी पाकिस्तानी आर्मी को नुकसान झेलना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। बताया गया कि गोलीबारी में सूबे के डिर ऊपरी जिले के शाही कोट इलाके में दो सैनिकों को मार गिराया गया और साथ ही दो अन्य सैनिकों को घायल बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि एक सैनिक की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस बीच, एक अलग घटना में प्रांत के हंगू जिले में एक डिग्री कॉलेज के प्रधान अध्यापक को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मार दी गई थी। पुलिस ने इस हत्या के पीछे कारण व्यक्तिगत दुश्मनी को बताया।