Move to Jagran APP

गुलाम कश्मीर: हिमस्खलन की चपेट में आ गया था घर, 18 घंटे बाद जिंदा मिली बर्फ में दबी लड़की

गुलाम कश्मीर के नीलम घाटी इलाके में हिमस्खलन के कारण भारी बर्फ के नीचे दबी 12 साल की लड़की को जिंदा बचा लिया गया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 07:18 PM (IST)
गुलाम कश्मीर: हिमस्खलन की चपेट में आ गया था घर, 18 घंटे बाद जिंदा मिली बर्फ में दबी लड़की
गुलाम कश्मीर: हिमस्खलन की चपेट में आ गया था घर, 18 घंटे बाद जिंदा मिली बर्फ में दबी लड़की

मुजफ्फराबाद, एएनआइ। पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर के नीलम घाटी इलाके में हिमस्खलन के कारण भारी बर्फ के नीचे दबी 12 साल की लड़की को जिंदा बचा लिया गया है। समीना बीबी नाम की यह लड़की हिमस्खलन में तबाह हो चुके अपने घर में 18 घंटे से दबी पड़ी थी।

loksabha election banner

बचावकर्मियों ने जब उसे बाहर निकाला उसके मुंह से खून निकल रहा था और उसका एक पैर भी टूट गया था। मुश्किल हालात में उसका बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। समीना का फिलहाल मुजफ्फराबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने अब उसे खतरे से बाहर बताया है।

दो बच्चों की मौत

समीना की मां शहनाज बीबी ने बताया कि हिमस्खलन की इस घटना में उनके दो बच्चों की मौत हो गई है। समीना के बारे में भी उन्हें आशंकाओं ने घेर रखा था। मंगलवार को हिमस्खलन के वक्त शहनाज के तीन मंजिले मकान में कई लोग सर्दी से बचने को अलाव जलाकर बैठे थे।

अभी नहीं थमेगा बर्फबारी का सिलसिला

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक पाकिस्तान में भीषण बर्फबारी के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले गुलाम कश्मीर में 76 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार से इस क्षेत्र में और अधिक भारी बर्फबारी की संभावना है।

बलूचिस्तान में 31 की मौत

वहीं, बलूचिस्तान में 31 लोगों की मौत हो गई है। जबकि पिछले कुछ दिनों में पंजाब के सियालकोट और अन्य जिलों में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं।

अफगानिस्तान में भी भारी बर्फबारी

पड़ोसी देश अफगानिस्तान में बुधवार को दिन भर भारी बर्फबारी और बारिश हुई। वहां अबतक भारी बर्फबारी की चपेट में आने से 39 लोगों की मौत हो गई है। रविवार से अभीतक लगभग 300 घरों को नुकसान पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.