Move to Jagran APP

पाकिस्तान में लड़कियों के 12 स्कूलों में आगजनी

पुलिस के मुताबिक, गिलगिट से 130 किलोमीटर दूर चिलास शहर में अज्ञात लोगों ने स्कूलों को आग लगा दी। दो स्कूलों की इमारत को विस्फोटक से उड़ा दिया गया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 04:34 PM (IST)
पाकिस्तान में लड़कियों के 12 स्कूलों में आगजनी
पाकिस्तान में लड़कियों के 12 स्कूलों में आगजनी
 कराची, प्रेट्र। पाकिस्तान के अशांत गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में गुरुवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने लड़कियों के 12 स्कूल जला दिए। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन किए।

लोगों की मांग है कि प्रशासन शिक्षण संस्थाओं को उचित सुरक्षा मुहैया कराए। पाकिस्तान में अक्सर आतंकी शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाते रहते हैं। सरकार भी ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल रही है।

prime article banner

पुलिस के मुताबिक, गिलगिट से 130 किलोमीटर दूर चिलास शहर में अज्ञात लोगों ने स्कूलों को आग लगा दी। दो स्कूलों की इमारत को विस्फोटक से उड़ा दिया गया। पिछले एक दशक में देश के कबाइली इलाकों में आतंकी 1500 से ज्यादा स्कूलों को नष्ट कर चुके हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को तालिबान ने वर्ष 2012 में लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने पर स्वात इलाके में गोली मार दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.