Move to Jagran APP

बलूचिस्तान प्रांत में सड़क किनारे लगाए गए बम से मचा तहलका, 11 सैनिक घायल

बलूचिस्तान में आए दिन हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं। बलोच आंदोलनकारियों का कहना है कि सेना द्वारा स्थानीय लोगों के अपहरण प्रताड़ना और हत्याओं की वजह से लोगों के मन में पाकिस्तान विरोधी भावनाएं और प्रबल हो गई हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 11:35 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 11:35 AM (IST)
बलूचिस्तान प्रांत में सड़क किनारे लगाए गए बम से मचा तहलका, 11 सैनिक घायल
बलूचिस्तान प्रांत में सड़क किनारे लगाए गए बम से मचा तहलका, 11 सैनिक घायल

क्वेटा, एपी। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के एक दूरदराज के इलाके में एक पाकिस्तानी अर्धसैनिक वाहन के पास सड़क के किनारे बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 11 सैनिक घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को सिबी जिले में यह हमला हुआ। बताया गया कि यह हमला फ्रंटियर गश्ती दल पर हुआ और 11 घायलों में कम से कम चार सैनिकों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

तीन अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बात की और कहा कि किसी भी समूह ने फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अतीत में इसी तरह के हमले बलूच अलगाववादी समूहों द्वारा किए गए हैं। बता दें कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है। प्राकृतिक गैस भंडार और खनिजों के मामले में भी यह बेहद समृद्ध है। हालांकि, इसका फायदा बलूचिस्तान को न मिलकर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत को मिलता है।

बलूचिस्तान में आए दिन हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं। बलोच आंदोलनकारियों का कहना है कि सेना द्वारा स्थानीय लोगों के अपहरण, प्रताड़ना और हत्याओं की वजह से लोगों के मन में पाकिस्तान विरोधी भावनाएं और प्रबल हो गई हैं। इसके नतीजा यह हो रहा है कि  बलूच अलगाववादियों ने अब तक कई हमलों को अंजाम दे दिया है। बलूचिस्तान में स्वायत्तता की मांग कर रहे समूहों में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA), बलूच रिपब्लिकन आर्मी (BRA) और बलूच लिबरेशन फ्रंट (BLF) हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.