मुगाबे के बाद मंगवावा के इंतजार में जिंबाब्वे
37 साल लंबे मुगाबे की सत्ताा के अंत के बाद पूर्व उपराष्ट्रेपति मंगवावा को राष्ट्र्पति पद की शपथ दिलाने का जिंबाब्वेु इंतजार कर रहा है।
हरारे (आइएएनएस)। लंबे समय से सत्तारूढ़ मुगाबे के इस्तीफा देने के बाद जश्न मना रही जिंबाब्वे की जनता अपने पूर्व उप राष्ट्रपति इमर्सन मंगवावा का इंतजार कर रही है।
सत्तारूढ़ पार्टी जानू पीएफ ने बताया, ‘दो सप्ताह पहले दक्षिण अफ्रीका गए मंगवावा आज आने वाले हैं। उन्हें मुगाबे ने राष्ट्रपति के तौर पर पत्नी ग्रेस का रास्ता साफ करने के लिए उपराष्ट्रपति के पद से मंगवावा को हटा दिया था। इससे सेना और पार्टी दोनों में विरोध पैदा हो गया था और फलस्वरूप मुगाबे के 37 वर्ष लंबे शासन का अंत हो गया। सेना ने मुगाबे को नजरबंद कर दिया था। मुगाबे के प्रमुख सहयोगी रहे मंगवावा राष्ट्रपति पद की रेस में मुगाबे की पत्नी ग्रेस के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं।
पार्टी प्रवक्ता सिमॉन खाया मोयो ने कहा, 'मंगवावा अगले 24 घंटों में वापस देश आ जाएंगे और वह अगले 90 दिनों के लिए देश के अंतरिम राष्ट्रपति बन सकते हैं।' सूत्रों के अनुसार, गुरुवार तक मंगवावा राष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेंगे। जिंबाब्वे में अगला चुनाव 2018 में होगा।
यह भी पढ़ें: जिंबाब्वे: राजनीतिक संकट के बीच सार्वजनिक तौर पर पहली बार दिखे मुगाबे