'यूक्रेन को जल्द मिलेगी बेहतर इंटरनेट स्पीड', अमेरिका से जारी तनातनी के बीच जेलेंस्की को उम्मीद
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका से जारी तनातनी के बीच जल्द ही स्टारलिंक की बेहतर इंटरनेट सेवा मिलने की उम्मीद जताई है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की(फाइल फोटो)
HighLights
जेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए बेहतर स्टारलिंक इंटरनेट गति की उम्मीद जताई।
अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेनी सेना की धीमी इंटरनेट गति की जांच मांगी।
स्टारशील्ड इंटरसेप्टर की गति रूसी ड्रोन के लिए अपर्याप्त पाई गई।
डिजिटल डेस्क, ब्रसेल्स। अमेरिका और यूक्रेन के बीच चल रही खींचतान के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश को जल्द ही स्टारलिंक की इंटरनेट सेवा बेहतर गति सिग्नल के साथ प्राप्त होगी।
ईयू समिट में भाग लेने ब्रसेल्स पहुंचे जेलेंस्की ने कहा, स्टारशील्ड ने इंटरसेप्टर मिसाइलों की गति को 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक कम कर दिया था।
यह यूक्रेन के लिए खतरनाक है। जबकि रूस के जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन को रोकने के लिए इंटरसेप्टर को 400 किलोमीटर प्रति घंटा की गति चाहिए। सवाल के जवाब में जेलेंस्की ने कहा, उन्हें इंटरनेट की पुरानी गति मिलने की उम्मीद नहीं है लेकिन मौजूदा गति से यह बेहतर होगी।
स्टारशील्ड की इंटरनेट स्पीड को लेकर दो दिनों से आक्रामक जेलेंस्की ने संभवत: अमेरिका की ओर से मिले संकेत के बाद यह बयान दिया है।
जबकि आईएएनएस के अनुसार अमेरिकी सीनेट के नौ सदस्यों ने रक्षा मंत्रालय पेंटागन से कहा है कि वह यूक्रेनी सेना को दी जाने वाली इंटरनेट सेवा की गति को धीमा करने के मामले की अविलंब जांच करे।
इससे रूसी सेना से मुकाबला कर रही यूक्रेनी सेना संकट में पड़ गई है और सहयोगी देश के लिए खतरा बढ़ गया है। यह पत्र डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद जेनी शाहीन के नेतृत्व वाले समूह ने लिखा है जिसमें सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के भी सांसद हैं। शाहीन सीनेट में विदेशी मामलों की समिति की सदस्य भी हैं।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
